सोशल संवाद /जमशेदपुर : रोजगार के मोर्चे पर अरका जैन यूनिवर्सिटी से एक बेहद शानदार और सकारात्मक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय के बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) के विद्यार्थियों ने 2025-26 के प्लेसमेंट सीजन में सफलता का नया परचम लहरा दिया है। कॉर्पोरेट जगत में अपने टैलेंट का लोहा मनवाते हुए इन विद्यार्थियों ने 250 से अधिक जॉब ऑफर्स अपने नाम किए हैं। इस साल की प्लेसमेंट ड्राइव की सबसे खास बात यह रही कि 46 विद्यार्थियों ने एक साथ दो कंपनियों में अपनी जगह पक्की की, जबकि 14 मेधावी विद्यार्थी ऐसे रहे जिनके हाथ में तीन-तीन कंपनियों के नियुक्ति पत्र थे।
यह भी पढ़े : इंकैबकर्मियों के खातों में आरपी ने राशि का भुगतान किया शुरू
इस प्लेसमेंट सीजन में 40 से ज्यादा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसीज) ने अरका जैन के कैंपस का रुख किया। विद्यार्थियों को थोक के भाव में रोजगार देने वाली कंपनियों में कॉमस्कोप ने बाजी मारी, जिसने अकेले 77 छात्रों का चयन किया। इसके अलावा अपोलो टायर्स (16), टीवीएस मोटर्स (14), फॉक्सकॉन (13), ईवाई ग्लोबल डिलीवरी सर्विसेज (11) और टेलीपरफॉर्मेंस (9) ने भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को मौका दिया। लेंसकार्ट, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, टीटेक और लर्निंग रूट्स जैसी कंपनियों ने भी बेहतरीन करियर के दरवाजे खोले हैं।
इस सीजन में बीबीए के विद्यार्थियों का औसत सैलरी पैकेज 3.8 लाख रुपये सालाना (LPA) रहा, जबकि उच्चतम पैकेज 8.1 लाख रुपये तक गया। बड़े पैकेजेस की पेशकश करने वाली कंपनियों में मायकैप्टन-इमार्टिकस लर्निंग (8.1 एलपीए), इंटेलीपाट और माइंडसीकर्स (8 एलपीए), लॉसिखो (7.8 एलपीए), हाइक एजुकेशन (6.7 एलपीए) और प्लैनेटस्पार्क (6.5 एलपीए) प्रमुख रहीं।

इस सफलता के जश्न के बीच विश्वविद्यालय की एक पुरानी उपलब्धि ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। बीबीए 2024 बैच की छात्रा रविंदर कौर ने अपनी मेधा के दम पर प्रतिष्ठित कंपनी ‘डी. ई. शॉ’ में 23 लाख रुपये सालाना (23 एलपीए) का बम्पर पैकेज हासिल किया था। यह अरका जैन यूनिवर्सिटी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट पैकेज बन गया है।
क्या है इस शानदार सफलता का राज?
बड़ी कंपनियों द्वारा विद्यार्थियों को हाथों-हाथ लिए जाने के पीछे अरका जैन यूनिवर्सिटी की आधुनिक और व्यवहारिक शिक्षण पद्धति है। स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में सिर्फ किताबी पढ़ाई नहीं होती, बल्कि छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप, केस स्टडी, इंडस्ट्री इंटरैक्शन और कॉर्पोरेट मेंटरिंग की कसौटी पर तराश कर तैयार किया जाता है।
आज के दौर की मांग को देखते हुए यूनिवर्सिटी फाइनेंस, एचआर और मार्केटिंग के साथ-साथ फिनटेक एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल मार्केटिंग, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, इंटरनेशनल बिजनेस और हॉस्पिटैलिटी एंड ग्लोबल टूरिज्म जैसे फ्यूचर-रेडी (भविष्य-केंद्रित) विषयों में स्पेशलाइजेशन करा रही है, जो सीधे तौर पर इन विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की पहली पसंद बना रहे हैं।










