सोशल संवाद/डेस्क: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए Bombay High Court में 2381 पदों पर बंपर भर्ती, 15 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल ने वर्ष 2025 में बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। हाईकोर्ट की मुंबई, नागपुर और औरंगाबाद बेंच में कुल 2381 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के तहत क्लर्क, चपरासी, स्टेनोग्राफर और ड्राइवर जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: OICL में 300 अफसरों की भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए 85 हजार तक सैलरी का सुनहरा मौका
पदों के अनुसार रिक्तियों की बात करें तो सबसे ज्यादा 1382 पद क्लर्क के लिए रखे गए हैं। इस पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना अनिवार्य है और 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी होगी। क्लर्क पद के लिए आयु सीमा 18 से 38 वर्ष तय की गई है। वहीं 887 पद चपरासी के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिनके लिए उम्मीदवार को मराठी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।
ड्राइवर पद के लिए कुल 37 रिक्तियां हैं, जिनके लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना, वैध एलएमवी लाइसेंस और कम से कम 3 साल का ड्राइविंग अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा 56 पद स्टेनोग्राफर लोअर ग्रेड और 19 पद स्टेनोग्राफर हायर ग्रेड के लिए रखे गए हैं। लोअर ग्रेड के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड और हायर ग्रेड के लिए 100 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड जरूरी होगी, साथ ही दोनों में 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड अनिवार्य है।
क्लर्क पद के लिए चयन प्रक्रिया की शुरुआत स्क्रीनिंग टेस्ट से होगी, जिसमें कुल 90 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा एक घंटे की होगी और इसमें मराठी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता, गणित और कंप्यूटर से प्रश्न शामिल होंगे। स्क्रीनिंग टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद वाइवा-वोस के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सभी वर्गों के लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। चयनित उम्मीदवारों की सूची और वेटिंग लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जो दो वर्षों तक वैध रहेगी। यह भर्ती न्यायिक सेवा में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका मानी जा रही है।








