बर्मामाइंस गुरुद्वारा : 31 दिवसीय सुखमणि साहेब के पाठ का समापन, बंटा लंगर

सोशल संवाद/डेस्क : बर्मामाइंस गुरुद्वारा में सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा किये जा रहे 31 दिवासीय सुखमणि साहेब के पाठ का शनिवार को समापन हो गया. शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित यह पाठ किये जा रहे थे. शनिवार को 31वें दिन पाठ के साथ गुरबाणी कीर्तन गायन किया गया. इसके बाद ग्रंथी बाबा इकबाल सिंह ने अरदास की और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया.

इस दौरान 1984 में तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा दरबार साहेब अमृतसर में हुए सिख श्रद्धालुओं के नरसंहार को याद करते हुए सिख शहीदों के लिए विशेष अरदास की गई. वहीं जमशेदपुर के प्रख्यात कविशर जसबीर सिंह, उनके दामाद और एक साथी जिनकी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. उनकी आत्मा की शांति के लिए भी विशेष अरदास हुई. गुरुद्वारा कमेटी के सतबीर सिंह सोमू ने बताया कि कविशर जसबीर का शहरवासियों से बहुत लगाव था. वह जब भी जमशेदपुर आते थे उनसे मुलाकात होती थी. उनकी आवाज में एक जोश था जो सिख संगत को इतिहास और गुरबाणी से जोड़े रखती थी. इस तरह उनका असमय चले जाना सिख समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है. वाहेगुरु उनकी रूह को अपने चरणों में निवास बख्शे और परिवार को दुख सहने की हिम्मत दें.

कार्यक्रम को सफल बनाने में नवनिर्वाचित प्रधान सविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, रवींद्र सिंह, जोगा सिंह, हरबजन सिंह, सुखपाल सिंह, चंचल सिंह, सतबीर सिंह सोमू, सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह, जसबीर सिंह, गुरदर्शन सिंह, गुरमीत सिंह, लख़बीर सिंह, सरबजीत सिंह, गुरमीत सिंह, जसपाल सिंह, परविंदर कौर, सुरजीत कौर , राजवंत कौर, प्रकाश कौर, हरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, कवलजीत कौर आदि का सहयोग रहा.

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने जनसेवा के उद्देश्य से चलित कार्यालय का किया शुभारंभ

सोशल संवाद / जमशेदपुर : समय के अभाव के कारण जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के बहुत…

41 mins ago
  • समाचार

श्रीवारी सेवा दल ने एबीएस राम मंदिर, बिष्टुपुर में श्रीचक्र अभिषेकम का आयोजन किया

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड श्रीवारी सेवा दल, जमशेदपुर ने एबीएस राम मंदिर, बिष्टुपुर…

46 mins ago
  • समाचार

राहुल को आतंकी कहने पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर FIR:मंत्री बोले- संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

सोशल संवाद / डेस्क : राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री…

18 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- पाकिस्तान और कांग्रेस का एजेंडा एक:राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ; PAK रक्षा मंत्री बोले थे- 370 की बहाली चाहते हैं

सोशल संवाद /डेक : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान…

19 hours ago
  • समाचार

टाटा पिगमेंट में 17.64 प्रतिशत बोनस, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 71,118 रुपये और न्यूनतम 54,247 रुपये बोनस राशि

सोशल संवाद / जमशेदपुर: टाटा पिगमेंट प्रबंधन व टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन ने वार्षिक 2023-2024…

20 hours ago
  • समाचार

झारखंड में शुरू हुई नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया, भेजे गये अधिकारियों के नाम

सोशल संवाद / रांची : झारखण्ड में नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…

20 hours ago