सोशल संवाद / डेस्क : टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 20 को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। शो के नए सीजन की आधिकारिक घोषणा भले ही अभी नहीं हुई हो, लेकिन संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसी बीच कई टीवी सितारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कलाकारों के नाम सामने आने से फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
यह भी पढे : Rajamouli और Mahesh Babu की ‘Varanasi’ पर बजट का संकट? OTT डील्स बनीं बड़ी चुनौती
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार मेकर्स टीवी इंडस्ट्री, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, म्यूजिक इंडस्ट्री और रियलिटी शो से जुड़े चेहरों को शामिल करने की तैयारी में हैं। हालांकि अब तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इन नामों की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा
सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत की रिपोर्ट्स में कई नामों को संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर जोड़ा जा रहा है। इनमें इन्फ्लुएंसर, टीवी कलाकार और रैपर शामिल हैं। खास तौर पर रैपर सैंटी शर्मा का नाम चर्चा में बना हुआ है, हालांकि उनकी ओर से भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सलमान खान फिर संभाल सकते हैं मेजबानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान एक बार फिर Bigg Boss 20 को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि शो की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और मेकर्स इसे पिछले सीजनों से ज्यादा भव्य बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। Salman Khan
सितंबर में हो सकता है प्रीमियर
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Bigg Boss 20 का प्रीमियर सितंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में हो सकता है। हालांकि चैनल और निर्माताओं की ओर से अभी तक किसी तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार
फिलहाल कंटेस्टेंट्स की सूची को लेकर केवल अटकलें और चर्चाएं ही सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अधिकांश नामों की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दर्शकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा, जिसके बाद ही यह साफ हो सकेगा कि Bigg Boss 20 के घर में आखिर कौन-कौन से चेहरे नजर आएंगे।










