Dr Abhishek Child Care

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों का उप चुनाव 10 जुलाई, रिजल्ट 13 को

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : लोकसभा चुनाव के बाद अब 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे. चुनाव आयोग से मिली खबरों के अनुसार इन सीटों पर 10 जुलाई को वोट डाले जायेंगे और 13 जुलाई को परिणाम घोषित किये जायेंगे. विदित हो कि ये वो विधानसभा सीटे हैं जहां के विधायकों ने या तो इस्तीफा दे दिया है या किसी विधायक की मौत हो चुकी है. वहीं, कुछ सीटों के विधायकों ने लोकसभा चुनाव लड़ा है और वे जीत हासिल करने के बाद अब सांसद बन गये हैं. चुनाव आयोग ने इन उपचुनावों के लिए शिड्यूल जारी कर दिया है.

जिन 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें बिहार की एक सीट, प बंगाल की 4 सीट और तमिलनाडु की एक विधानसभा सीट शामिल है. इनके साथ उत्तराखंड में 2, पंजाब में एक और हिमाचल प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे. उत्तर प्रदेश में उन सभी 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे जहां के विधायक हालिया लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर संसद पहुंच गये हैं. हालांकि उत्तर प्रदेश की इन 9 सीटों पर चुनाव के बारे में आयोग की ओर से कोई सूचना नहीं दी गयी है.
उपचुनाव का शेड्यूल :
नोटिफिकेशन की तिथि – 14 जून
नामांकन का अंतिम दिन- 14 जून
नामांकन पत्रों की जांच: 24 जून
नामांकन वापसी की की अंतिम तिथि: 26 जून
मतदान – 10 जुलाई
रिजल्ट: 13 जुलाई

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator