---Advertisement---

झारखंड के घाटशिला विधानसभा समेत 7 राज्यों में उपचुनाव, जानें मतदान की तारीख

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
By-elections in 7 states including Ghatshila

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनावों के अतिरिक्त  झारखंड, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम व राजस्थान सहित सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आयोजित करने की घोषणा की है। आयोग ने इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की तिथियों का भी ऐलान कर दिया है। झारखंड के घाटशिला विधानसभा का चुनाव 11 नवंबर को होगी जबकि मतगणना एक साथ 14 नवंबर को की जाएगी। उसी दिन रिजल्ट भी आ जाएंगे।

यह भी पढ़े : Bihar Election News Live: बिहार में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव, 14 नवंबर को परिणाम

जम्मू-कश्मीर की दो सीटें बडगाम और नगरोटा में भी चुनाव होगा। ये दोनों सीटें पिछले एक साल से रिक्त पड़ी हैं। बडगाम उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के कारण खाली हुई, जबकि नगरोटा देवेंद्र राणा के निधन से। नगरोटा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तथा नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला तय है। वहीं, बडगाम में एनसी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और बदलाव के लिए पीपुल्स अलायंस (पीसी, पीडीएफ व जेडीएफ का गठबंधन) के मध्य त्रिकोणीय टक्कर की आशंका जताई जा रही है।

इसके अलावा पंजाब की तरनतरण, झारखंड की घाटशिला तथा राजस्थान की अंता विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव आयोजित होंगे। उधर, तेलंगाना की जयंती हिल्स, मिजोरम की दम्पा और ओडिशा की नुआपाड़ा में भी चुनाव संपन्न होंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version