---Advertisement---

भुखमरी की कगार पर अनशन पर बैठे मार्शलों की पुनर्नियुक्ति न करके आतिशी सरकार उनके पेट पर लात मार रही है – देवेन्द्र यादव

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
मार्शलों की पुनर्नियुक्ति न करके आतिशी सरकार उनके पेट पर लात मार रही

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के आदेश के बाद डीटीसी मार्शलों को पदमुक्त करने बाद उन्हें बेरोजगार करने वाली आम आदमी पार्टी और भाजपा इनकी पुनः नियुक्ति को 2025 दिल्ली विधानसभा चुनावों में भुनाने के चक्कर में इनके घरों के चूल्हे बुझा रही है। अपने परिवारजनों के भरण पोषण से परेशान डीटीसी मार्शलों भाजपा और आम आदमी पार्टी की राजनीति का शिकार हो रहे है।

यह भी पढ़े : आतिशी बस मार्शलों को गुमराह करना बंद करें उनकी सेवाएं नियमित करने के लिए बना प्रशासनिक प्रस्ताव सार्वजनिक करें -वीरेन्द्र सचदेवा

देवेन्द्र यादव ने कहा कि बर्खास्त 10,000 बस मार्शलों को 1 नवंबर तक बहाल करने के उपराज्यपाल के निर्देश के बावजूद, आम आदमी पार्टी की सरकार ने अभी तक उपराज्यपाल के आदेश का पालन नहीं किया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने मार्शलों को फिर से नियुक्त का मामला एक बार फिर एलजी के पाले में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी पुनर्नियुक्ति की मांग को लेकर अनशन पर बैठे मार्शल भुखमरी की कगार पर है लेकिन आतिशी सरकार के कानों पर जूं नही रेंग रही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि केजरीवाल और सीएम आतिशी मार्शलों के जीवन के साथ खेल रहे हैं क्योंकि आतिशी ने आज दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए एलजी से मार्शलों को बहाल करने की “मंजूरी“ मांगी, जबकि एलजी ने आम आदमी पार्टी की सरकार को ऐसा करने का निर्देश पहले ही दिया हुआ है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि केजरीवाल ने मार्शलों की अनैतिक रुप से नियुक्ति की थी और उन्होंने ही उन्हें पिछले साल बर्खास्त कर दिया था, फिर भी आप विधायकों ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में मार्शलों के मुद्दे पर हंगामा किया और दो दिवसीय सत्र को बाधित करने के लिए आतिशी के पास 12 सीएजी की लंबित रिपोर्ट को सदन क पटल पर रखने ध्यान हटाने की कोशिश की, जबकि यह सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार और कदाचार को उजागर करती है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि केजरीवाल पहले मार्शलों को अनैतिक रुप से अधूरी अस्थाई नौकरी देते है, फिर उनको अपने आदेश के बर्खास्त करते है, फिर जेल से बाहर आने के बाद बयान देते है मैं बाहर आ गया हूॅ, मार्शलों की बहाली मैं करवाउॅगा। लेकिन आज तक तक मार्शलां की स्थाई नियुक्ति को कोई फैसला लेने में सरकार नाकाम रही है। भाजपा और आम आदमी पार्टी मार्शलों पर राजनीति करके इनसे झूठे वादे और दावे किए है। दिल्ली कांग्रेस मांग करती है कि तुरंत मार्शलों की बहाली की जाए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट