---Advertisement---

आईएसडब्लयूपी (तार कंपनी)  के रॉड मिल में अब तक का सर्वाधिक 26 हजार 587 टन उत्पादन होने पर केक कटिंग किया गया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : समारोह का आयोजन तार कंपनी aaditoriyam में संध्या 6 बजे किया गया जिसमें कंपनी के चेयरमैन आशीष अनुपम, प्रबंध निदेशक अभिजीत अविनाश नैनोटी, वीपी  जेके सिंह, वीपी उमानाथ मिश्रा,वीपी  विजयंत कुमार,यूनियन महामंत्री पंकज कुमार सिंह ,यूनियन के  डिप्टी प्रेसिडेंट  श्रीकांत सिंह , जेम्को यूनियन के महामंत्री अमित सरकार उपस्थित थे.

समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन आशीष अनुपम ने कंपनी विकास में कर्मचारियों की भूमिका को सराहा, रिकार्ड उत्पादन होने पर  कंपनी के सभी कर्मचारियों  को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले दिन में कंपनी टाटा स्टील में समायोजित होने जा रही हैं ऐसे में आपलोग को अपनी अलग से पहचान बनानी होगी। आप लोगों की हौसला देख कर ऐसा लगता है कि आप लोग अपने हर कोशिश में सफल होंगे. समारोह में HR की हेड शिल्पी सिवांगी , यूनियन से दानी शंकर तिवारी,अमरीक सिंह,गुरविंदर सिंह और भी काफी कर्मचारी शामिल थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---