---Advertisement---

PLFI ने बुलाया झारखंड बंद, रीजनल कमांडर मार्टिन केरकेट्टा के एनकाउंटर को बताया फर्जी

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: 6 अगस्त को गुमला जिले में पुलिस और PLFI नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मारा गया था. इस कार्रवाई को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया था. लेकिन अब PLFI संगठन ने इस मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए सवाल खड़े किए हैं.

यह भी पढ़ें: पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा की मौत,

PLFI के सदस्यों ने दावा किया है कि मार्टिन केरकेट्टा को किसी मुठभेड़ में नहीं, बल्कि एक फर्जी एनकाउंटर में मारा गया है. संगठन ने इस घटना का विरोध जताते हुए आज, 11 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान किया है

बंदी की जानकारी PLFI ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है. संगठन ने आम जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा है कि मार्टिन केरकेट्टा की मौत न्यायिक जांच का विषय है और इस पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

पुलिस की ओर से फिलहाल PLFI के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. इधर, बंद को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version