---Advertisement---

क्या गर्मियों में जायफल खा सकते हैं ? जानिए इसके फायदे और नुकसान

By Riya Kumari

Published :

Follow
Can we eat nutmeg in summer? Know its benefits and disadvantages

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जायफल एक सुगंधित मसाला है, जो खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के साथ-साथ औषधीय गुणों का भंडार है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल सर्दियों के मौसम में खूब किया जाता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या गर्मियों में जायफल का सेवन किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : ज़्यादा चीनी वाला मैंगो शेक: स्वाद के पीछे छुपे सेहत के खतरे

क्या गर्मियों में जायफल खा सकते हैं?

गर्मियों में जायफल का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इस मौसम में इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। दरअसल, जायफल की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन अगर इसे बहुत कम मात्रा में लिया जाए, तो यह शरीर को फायदा भी पहुंचा सकता है।

गर्मियों में जायफल के फायदे

पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है

गर्मियों में होने वाली समस्याओं को कम करने के लिए आप जायफल का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से गैस, अपच और पेट दर्द को कम किया जा सकता है। लेकिन इस दौरान इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।

नींद में कारगर

जायफल में मौजूद तत्व मिरिस्टिसिन मानसिक शांति देता है और नींद को बेहतर बनाता है। गर्मियों के दिनों में अनिद्रा की समस्या को कम करने के लिए इसे दूध में डालकर पिएं। इससे आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी।

मुंहासों और पिंपल्स से छुटकारा पाएं

जायफल के पाउडर को चेहरे पर लगाने से गर्मियों में पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन से राहत मिलती है। इसके लिए जायफल को पीसकर उसका पेस्ट अपने चेहरे पर लगाएं। इससे काफी लाभ मिलेगा।

सांसों की बदबू को कम करें

सांसों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप जायफल का सेवन कर सकते हैं। मुख्य रूप से गर्मियों में जब मुंह जल्दी सूख जाता है, तो बदबू काफी तेज होती है। ऐसे में जायफल की खुशबू सांसों की बदबू से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

जायफल के संभावित नुकसान

  • हालांकि जायफल के कई फायदे हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है:
  • शरीर की गर्मी बढ़ सकती है।
  • चक्कर आना, मतली और भ्रम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अधिक मात्रा में और लंबे समय तक सेवन करने पर लीवर को नुकसान पहुंच सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट