Advertisement 2

रांची में रेलवे के चीफ इंजीनियर के घर CBI का छापा, मिले 70 लाख रुपये नकद और एक किलों सोना

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क:रांची में CBI ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है की साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, बिलासपुर में तैनात चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के रांची और बिलासपुर स्थित ठिकानों पर CBI दिल्ली की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान करीब 70 लाख रुपये नकद और उनके भाई कुणाल आनंद के घर से 1 किलो सोना बरामद हुआ है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हरकंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, विशाल आनंद के खिलाफ रिश्वत लेकर कार्य आवंटित करने की गंभीर शिकायत पहले से ही सीबीआई को प्राप्त थी। उसी के आधार पर CBI ने लंबे समय से उन पर नजर रखी हुई थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि रेलवे निर्माण से जुड़ी कंपनी झाझरिया निर्माण लिमिटेड के साथ उनके संबंध हैं।

CBI को मिली गुप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी और विशाल आनंद के बीच 32 लाख रुपये की डील हुई थी। कथित रूप से कंपनी के अधिकारियों को रांची में विशाल आनंद के रिश्तेदार को यह रकम सौंपने के निर्देश दिए गए थे। इस डील से संबंधित ऑडियो और दस्तावेज भी CBI के पास मौजूद हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है।

विशाल आनंद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

इस कार्रवाई को रेलवे में व्याप्त ठेकेदारी घोटाले और रिश्वतखोरी के खिलाफ CBI की बड़ी पहल माना जा रहा है। इससे पहले भी रेलवे अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कई कार्रवाइयां हो चुकी हैं, लेकिन इस बार सीधे चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारी के खिलाफ छापा पड़ना बेहद अहम माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version