Advertisement 2

सीबीएसई इस डेट को जारी कर सकता है दसवीं, बारहवीं का रिजल्ट, 44 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) सीबीएसई 10वीं और 12वीं क्लास रिजल्ट को लेकर 44 लाख विद्यार्थी इंतजार में है अभी इनका और भी लंबा हो सकता हैं। सीबीएसई ने बोर्ड रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि माना जा रहा है मई के पहले सप्ताह में बोर्ड रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, और cbseresults.nic.in पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल 13 मई को बोर्ड के सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी किए गए थे। सूत्रों की मानें तो आंसर शीट का मूल्यांकन समाप्त होने वाला है। रिजल्ट आने में अभी समय लगेगा। नतीजे इस वीकेंड के बाद ही जारी किए जा सकेंगे।

इस बार 10वीं क्लास के इस साल करीब 24.12 लाख और 12वीं के करीब 17.88 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। सीबीएसई 10वीं क्लास की परीक्षाएं 18 मार्च को और 12वीं क्लास की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त हो गई थीं। घोषणा होने पर आधिकारिक वेबसाइटों – cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in से अपनी सीबीएसई 2025 मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

पिछले दो सालों से सीबीएसई के नतीजे मई के दूसरे वीक में ही जारी किए जा रहे हैं। 2024 में सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे, वहीं 2023 में, नतीजे 12 मई को घोषित किए गए थे। इस बार भी उम्मीद की जा रही है रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version