---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

CBSE Capacity Building Program: मधुसूदन पब्लिक स्कूल में ‘योग्यता आधारित मूल्यांकन’ पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

By Riya Kumari

Published :

Follow
CBSE Capacity Building Program: मधुसूदन पब्लिक स्कूल में 'योग्यता आधारित मूल्यांकन' पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के आसनतलिया स्थित मधुसूदन पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के दिशा-निर्देशों के तहत ‘योग्यता आधारित मूल्यांकन (Competency Based Assessment)’ विषय पर दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा नीति (NEP) और सीबीएसई की नवीन मूल्यांकन प्रणाली के अनुरूप प्रशिक्षित करना था।

यह भी पढे : तमिलनाडु से 39 मजदूर सुरक्षित लौटेंगे झारखंड

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य एवं वेन्यू डायरेक्टर श्री के. नागराजू तथा उप-प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़वार द्वारा रिसोर्स पर्सन डॉ. मौसमी (प्राचार्या, एसएसजी इंग्लिश स्कूल, साकची, जमशेदपुर) और श्रीमती रेखा कुमारी (प्राचार्या, डीएवी आदित्यपुर) का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई।

इसके बाद प्राचार्य श्री के. नागराजू, उप-प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़वार, रिसोर्स पर्सन डॉ. मौसमी एवं श्रीमती रेखा कुमारी तथा एसटीएनसी श्री दिनेश कुमार चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शिक्षकों को आधुनिक मूल्यांकन प्रणाली की दी गई जानकारी

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को ऐसी मूल्यांकन पद्धति से परिचित कराना था, जिसमें केवल रटने की क्षमता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की समझ, विश्लेषण, समस्या समाधान, रचनात्मक सोच और व्यवहारिक ज्ञान का आकलन किया जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स पर्सन ने बताया कि Competency Based Assessment विद्यार्थियों के समग्र विकास पर आधारित प्रणाली है। इसमें वास्तविक जीवन से जुड़े प्रश्नों, केस-आधारित प्रश्नों (Case Based Questions), स्रोत-आधारित प्रश्नों (Source Based Questions) तथा ब्लूम टैक्सोनॉमी (Bloom’s Taxonomy) के अनुरूप उच्च स्तरीय चिंतन कौशल विकसित करने वाले प्रश्नों के निर्माण पर विशेष जोर दिया जाता है।

बदलते शैक्षिक परिवेश में नई सोच की जरूरत

विद्यालय के प्राचार्य श्री के. नागराजू ने कहा कि बदलते शैक्षिक माहौल में योग्यता आधारित मूल्यांकन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे छात्रों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच, निर्णय लेने की क्षमता और व्यवहारिक ज्ञान का विकास होता है, जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।

शिक्षकों ने लिया नई मूल्यांकन प्रणाली अपनाने का संकल्प

कार्यशाला के दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने समूह चर्चा, विभिन्न गतिविधियों और प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिभागियों ने नई मूल्यांकन प्रणाली को अपने शिक्षण कार्य में प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उप-प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़वार एवं एसटीएनसी श्री दिनेश कुमार चक्रवर्ती ने रिसोर्स पर्सन को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

अंत में उप-प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़वार ने प्राचार्य श्री के. नागराजू, दोनों रिसोर्स पर्सन, एसटीएनसी श्री दिनेश कुमार चक्रवर्ती तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका सुश्री प्रीति बालमुचू ने किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version