Advertisement 2

CBSE 10वीं सेशन 2 एग्जाम की डेटशीट जारी:15 मई से पेपर शुरू

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। CBSE द्वारा जारी की गई डेटशीट के अनुसार, CBSE कक्षा 10वीं की सेकेंड सेशन की परीक्षा 15 मई से शुरू होगी जो 21 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढे : साहिल मुखी को श्रद्धांजलि, परिवार से मुलाकात कर समाज ने जताया दुख, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

10th सेशन 2 की डेटशीट

डेट सब्जेक्ट

15 मई मैथमेटिक्स

16 मई इंग्लिश

18 मई साइंस

19 मई लैंग्वेज

20 मई पेंटिंग/संस्कृत/IT/AI

21 मई सोशल साइंस

सेकेंड बोर्ड एग्जाम कौन दे सकता है

मार्क्स सुधार

वे स्टूडेंट जो 10वीं सेशन 1 एग्जाम में शामिल थे और अधिकतम 3 विषयों (साइंस, मैथमेटिक्स, सोशल साइंस और लैंग्वेज सहित) में मार्क्स सुधारना चाहते हैं।

कंपार्टमेंट छात्र

जिन्हें पहले फेज में ‘कंपार्टमेंट’ मिला है या जो 2025 के कंपार्टमेंट कैटेगरी में थे।

विशेष छूट

बोर्ड द्वारा अनुमति प्राप्त स्पोर्ट्स छात्र और प्रथम/तृतीय अवसर वाले कंपार्टमेंट छात्र भी सेशन 2 परीक्षा दे सकते हैं।

कौन नहीं दे सकता एग्जाम

वे छात्र जो पहले सेशल में तीन या अधिक विषयों में अनुपस्थित थे, ये एग्जाम नहीं दे सकते हैं।

15 अप्रैल को आया था सेशन 1 का रिजल्ट

इससे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 10वीं सेशन 1 का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को जारी किया था। एग्जाम में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 94.99% रहा, जबकि लड़कों का पासिंग परेसेंटेज 92.95% रहा।

ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी इस बार 91.30% रिजल्‍ट के साथ शानदार प्रदर्शन किया। 99.75% के साथ त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट बेस्ट रहा।

मेरिट लिस्‍ट नहीं होगी जारी

CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें। इस साल सीबीएसई 10वीं बोर्ड सेशन – 2 में लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत हुई एग्जाम

इस साल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की एग्जाम नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की है। पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य) : 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था।

33% पासिंग मार्क्स जरूरी

सीबीएसई 10वीं सेशन – 1 की परीक्षाओं में पास होने के लिए, थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है। इस साल 10वीं बोर्ड सेशन – 1 एग्जाम देश के 8 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version