---Advertisement---

भारतीय स्टेट बैंक कैंटीन हाल में भीमराव अम्बेडकर जयंती का आयोजन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : भारतीय स्टेट बैंक कैंटीन हाल में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीपक प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबा साहेब  अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला  सशक्तिकरण के कट्टर समर्थक थे, उन्होंने समाज के हर वर्ग की भागेदारी संविधान में निहित की है।

श्रममंत्री रहते हुए कामगार वर्गों के लिए कार्य अवधि 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे कर्मचारी राज्य बीमा के तहत् स्वास्थ्य अवकाश/दैनिक भत्ता/अपंग सहायता/भविष्य निधि/समय पर वेतन समझौता जैसी अनेक नियमों को लागू किया। समान नागरिक अधिकार के तहत एक व्यक्ति एक मत, प्रजातंत्र की मजबूती के लिए कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं विधायिका को स्वतंत्र एवं पृथक बनाया। एक दुरर्दशी महापुरुष जिन्होंने अपना समस्त जीवन श्रमिकों/दलितों/महिलाओं एवं राष्ट्र के लिए समर्पित किया। ऐसे महानायक को जमशेदपुर सेवा की ओर से कोटि कोटि नमन।

इस दौरान कमलेश राम द्वारा सभा का संचालन किया गया. बिनोद कुमार, मुख्य प्रबंधक रमन जी, शाखा प्रबंधक , राजनंदन प्रसाद, बिनोद रजक, रविनंदन प्रसाद, विकास रजक, ललित कुल्लू, पिंटु रजक, ग्लोरियस मिंज, सीताराम मूर्मू, सुरा देवगम, नीलम बारला, जास्मिन तिग्गा, पवन कुमार, महेश्वर लाल, रंजन राम, गोपाल रजक, रींटु कुमार रजक, मंगल सिंह सामंता मुख्य रूप से उपस्थित थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---