Don't Click This Category

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड में पर्यावरण दिवस का उत्सव: पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी

सोशल संवाद/डेस्क : रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट -5 में 5 जून बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण, पर्यावरण चित्रांकन प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान, रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया जिसमें कंपनी के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण, और नवीकरणीय ऊर्जा के ऊपर चर्चा की गई।

इस अवसर पर ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शक्ति सेनापति ने कहा कि हमारी प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है, और हमें अपने हर कदम में इसे ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण दिवस को एक सामाजिक उत्सव के रूप में मनाने आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने ESG (पर्यावरण, सामाजिक, और प्रबंधनीय) मूल्यों पर भी जोर दिया, जिससे सामाजिक और पर्यावरण जागरूकता में भी बढ़ावा मिलेगा । कार्यक्रम को कंपनी के कचन चौधरी, कृष्ण कुमार झा, अनूप कुमार, जीवन सुदादे आदि ने भी सम्बोधित किया।

धन्यवाद ज्ञापन कंपनी के मानव संसाधन प्रमुख सत्यरंजन खटुआ ने दिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में EHS हेड नवीन सिन्हा, आदित्य प्रकाश, पुष्कर आनंद ने मुख्य भूमिका अदा की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में दिनेश प्रसाद, संदीप बल, अभिजीत झा, भवेंद्र झा, देबाशीष नायक, सेंगेल सरेन, सिद्धार्थ चटर्जी, मुहम्मद ग़ौस, इसरार अहमद, राहुल कुमार, रोहित कुमार, रविंद्र यादव, धर्मवीर कुमार, प्रदीप बिस्वास, रवि रंजन कुमार, बप्पा भट्टाचर्जी एवं काफी संख्या में कंपनी के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • राजनीति

धारावी पुनर्विकास: अदानी की एक और लूट, सरकार बनी दर्शक!

सोशल संवाद / नई दिल्ली (सिद्धार्थ प्रकाश ) : मुंबई की धारावी, एशिया की सबसे…

59 minutes ago
  • समाचार

पूर्व IAS अधिकारी श्याम किशोर का निधन

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवनिवृत अधिकारी श्री श्याम किशोर का…

1 hour ago
  • समाचार

यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन (UFBU )के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चरणबद्ध तरीके से हुई प्रदर्शन

सोशल संवाद / जमशेदपुर : यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन (UFBU )के शीर्ष नेतृत्व के…

1 hour ago
  • समाचार

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव हेतु रांची में जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित

सोशल संवाद / रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन झारखंड में बसे मारवाड़ियों की एक…

1 hour ago
  • समाचार

शिक्षा विभाग में महाघोटाला, निम्न ग्रेड की काली ईंट से तैयार हो रहा है बिल्डिंग, बच्चा काम करते आया नज़र

सोशल संवाद / राजनगर: राजनगर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एक बड़ा घोटाला सामने…

2 hours ago
  • समाचार

राजनगर चंगुआ के महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन

सोशल संवाद / राजनगर ( रिपोर्ट- दीपक महतो ) : राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम…

23 hours ago