---Advertisement---

जनगणना 2027: उपायुक्त ने किया स्व-गणना पंजीकरण, जिलेवासियों से सहभागिता की अपील

By Riya Kumari

Published :

Follow
जनगणना 2027: उपायुक्त ने किया स्व-गणना पंजीकरण, जिलेवासियों से सहभागिता की अपील

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला: भारत की आगामी जनगणना 2027 को सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिले में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने आवासीय कार्यालय से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं स्व-गणना पंजीकरण कर जिलेवासियों से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

यह भी पढे : Jharkhand Weather Alert: 16 मई तक आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया के माध्यम से नागरिक अपनी एवं अपने परिवार की सही तथा अद्यतन जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना के आंकड़े अधिक सटीक, विश्वसनीय एवं त्रुटिरहित बनेंगे। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े भविष्य में विद्यालय, अस्पताल, सड़क सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विकास योजनाओं की बेहतर रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से निर्धारित अवधि के भीतर जनगणना पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करने एवं अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई, अब आपकी बारी है।”
प्रशासन की ओर से बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर नागरिकों को तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद गणनाकर्मी द्वारा सत्यापन कार्य भी किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version