सीजीएल : पेपर लीक की धाराओं में पहली बार चार्जशीट होगी दायर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
CGL: Chargesheet to be filed under paper-leak provisions

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के पेपरलीक केस में सीआईडी आज चार्जशीट दायर करेगी। सीआईडी पहली बार पेपरलीक की संगत धाराओं के तहत चार्जशीट करेगी, हालांकि सीजीएल परीक्षा से जुड़े केस में यह दूसरी चार्जशीट होगी। पूर्व में 28 आरोपियों पर ठगी की धाराओं में सीआईडी ने चार्जशीट दायर की थी।

यह भी पढ़े : जामडीह ओवरब्रिज का उद्घाटन, लेकिन स्कूल भवन के लिए सड़क पर उतरे बच्चे

सीआईडी पेपरलीक के केस में आईसीएन से जुड़े सोमेश प्रकाश, उसके सहयोगी राहुल के साथ-साथ आठ सफल अभ्यर्थियों पर चार्जशीट दायर करेगी। जिन सफल अभ्यर्थियों पर चार्जशीट दायर की जाएगी उसमें जेपीएससी केस का मास्टरमाइंड अभय तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा तिवारी, भाई अक्षय तिवारी, बीसीसीएल कॉलोनी दुग्धा निवासी दीपक कुमार सिंह, उमेश कुमार राय, धनबाद के राजगंज निवासी विजय कुमार तिवारी, सुदामाडीह निवासी आनंद कुमार सिंह शामिल हैं। सभी को 30 दिसंबर 2025 को नियुक्ति पत्र मिला था। इसके बाद बतौर एएसओ वह अलग-अलग विभागों में तैनात थे।

अब तक की जांच में इन आरोपियों की भूमिका क्याः सीआईडी के मुताबिक, परीक्षा के आयोजन व अन्य गोपनीय प्रक्रिया से जुड़ी आईसीएन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी राहुल कुमार की हरियाणा के मानेसर स्थित प्रिंटिंग फैक्ट्री में मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं। फैक्ट्री रजिस्टर में उसकी एंट्री दर्ज होने के साथ उसके मोबाइल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन विश्लेषण से भी छपाई के दौरान उसके फैक्ट्री परिसर में रहने की बात सामने आई है। जांच एजेंसी का आरोप है कि परीक्षा से पहले व्हाट्सऐप के जरिए प्रश्नपत्रों के सेट राहुल तक पहुंचे और उसने उन्हें आगे सोमेश प्रकाश को फॉरवर्ड किया। इसके बाद प्रश्नपत्र की कॉपी आईसीएन के निदेशक मिथिलेश सिंह समेत अन्य आरोपियों को भेजी गई थी।

इसके बाद रांची, बोकारो, दुर्गापुर, पटना, धनबाद समेत अन्य शहरों में इन प्रश्नपत्र के उत्तर ही छात्रों को रटवाए गए थे। सोमेश प्रकाश पर प्रश्नपत्र सेटिंग, ओएमआर शीट और प्रश्नपत्रों की छपाई, परीक्षा संचालन, मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होने की बात सामने आयी हैं। सीआईडी ने पाया है कि मानेसर और राजस्थान की प्रिंटिंग प्रेस से प्रश्नपत्र बाहर निकलने के बाद राहुल के माध्यम से सोमांश तक और फिर आरके सिंह उर्फ मिथिलेश सिंह समेत कथित परीक्षा माफिया के नेटवर्क तक पहुंचे।

अभय व अन्य आरोपियों ने बोकारो में रटा था प्रश्नोत्तर

सीआईडी की जांच में यह बात सामने आयी है कि अभय तिवारी, अक्षय तिवारी, सुषमा तिवारी ने गिरिडीह से बोकारो आकर सेक्टर 2 में सोमेश प्रकाश व मिथिलेश सिंह की मौजूदगी में एक आवास में प्रश्नोत्तर रटा था। वहीं, दुग्धा के सिंडिकेट से जुड़े आरोपी भी उसी ठिकाने पर एकत्र हुए थे। केस में शेष गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दायर की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version