---Advertisement---

सीजीपीसी की विनती संगत शाम को घरों में करें दीपमाला, गुरु नानक प्रकाशपर्व पर भव्य तरीके से निकलेगा नगर कीर्तन, नियमावली जारी 

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सीजीपीसी की विनती संगत शाम को घरों में करें दीपमाला

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाशपर्व पर 15 नवंबर, शुक्रवार को जमशेदपुर में श्रद्धा भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। प्रकाशोत्सव पर सोनारी गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन को लेकर कोल्हान के सभी गुरुद्वारों में तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं।

इसी बीच मंगलवार को प्रकाशपर्व लेकर सीजीपीसी कार्यालय में नियमावली जारी की गयी। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कोल्हान की सभी 34 गुरुद्वारा कमिटियों से अपील करते हुए बयान जारी किया है कि प्रकाशपर्व के पावन मौके पर संगत तथा अन्य संस्थाएं दर्शक बनने के बजाय बड़ी संख्या पालकी साहिब के पीछे शोभा यात्रा में सम्मलित हों और प्रकाशोत्सव वाले दिन शाम को संगत घरों में दीपमाला करे।

यह भी पढ़े : बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस

चेयरमैन सरदार शैलेंदर सिंह का कहना है कि अकाल तख्त के फरमान अनुसार सभी गुरुद्वारा कमिटियां यह सुनिश्चित करें कि नगर कीर्तन में केवल बसंती या सुरमई रंग की पोशाक वाले निशान साहिब का ही उपयोग हो।  

प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला, गुरनाम सिंह बेदी, परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुखविंदर सिंह राजू और सरबजीत सिंह ग्रेवाल ने सीजीपीसी कार्यालय में नगर कीर्तन नियमावली का पोस्टर जारी किया। 

नगर कीर्तन के दर्शनीय आयोजन और सफलता के लिए सीजीपीसी पूरी तरह से तत्पर है अन्य सभी गुरुद्वारा प्रतिनिधियों संग संपर्क में हैं। नगर कीर्तन सुबह ठीक साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा साहिब से रवानगी होगी तथा पूर्व निर्धारित मार्ग से होता हुआ शाम को ठीक पांच बजे साकची गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगा।

सोनारी गुरुद्वारा से गुरु ग्रन्थ साहिब जी महाराज के पालकी साहिब की रवानगी भव्य रूप से होगी। 15 नवंबर शुक्रवार को सोनारी गुरुद्वारा से नगरकीर्तन के आरम्भता की अरदास के बाद मौजूद गुरुप्यारी साध-संगत गुरु महाराज जी की शान में पुष्प वर्षा कर पालकी साहिब की रवानगी देगी।

निर्धारित रूट अनुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो सोनारी बाजार, एरोड्राम, सर्किट हाउस गोलचक्कर, जुस्को गोलचक्कर, नॉर्दन टाउन, कीनन स्टेडियम, स्ट्रैटमाइल रोड, साकची गोलचक्कर व कालीमाटी रोड़ होते हुए साकची गुरुद्वारा में पहुंच कर शाम पांच बजे संपन्न होगा।

सभी गुरुद्वारों में शब्द-कीर्तन के विशेष दिवान का आयोजन होगा साथ ही इस शुभ अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों में अटूट लंगर की व्यवस्था होगी। नगर कीर्तन में पालकी साहिब के स्वागत के लिए पुरे मार्ग में लगभग 42 सजावटी तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं। 

पुरे नगरकीर्तन के ट्रैफिक की जिम्मेदारी सेंट्रल सिंह नौजवान सभा ही होगी। विभिन्न जत्थे क्रमानुसार 1 घुड़सवार, 2 गतका पार्टी (मानगो, साकची, टूइलाडुंगरी), 3 सिख विजडम, 4 निहंग जत्थेबंदी, 5 विभिन्न स्कूल, 6 सीजीपीसी, 7 जाग्रति मंच, 8 निशान साहिब और अकाली दल के पांच प्यारे साहिबान, 9 पालकी साहिब, 10 गुरुप्यारी साध संगत, 11 स्त्री सत्संग सभा, 12 विभिन्न कीर्तनी जत्थे 13 सफाई टीम नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाएंगे।

वहीँ नगर कीर्तन समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा साहिब में पालकी साहिब का स्वागत श्रद्धा और धूमधाम से किया जायेगा। साकची में नगर कीर्तन पहुँचने पर पुष्पवर्षा की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट