Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

चम्पाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Champai Soren laid the foundation stone for road construction
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत छोटा कांकी से सारंगछिड़ा होते हुए राधानगर जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन ने किया। करीब 6 किलोमीटर लंबी यह सड़क उनके मुख्यमंत्रित्व काल में स्वीकृत हुई थी।

यह भी पढ़े : दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठन और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि इस सड़क के बनने पर आसपास के ग्रामीणों को काफी सुविधा हो जायेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए ऐसी कई योजनाएं उनके कार्यकाल में स्वीकृत हुई थीं, जो अब धरातल पर उतर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इन सड़कों एवं पुलों द्वारा सुदूरवर्ती गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का हमारा अभियान अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने याद दिलाया कि उनके प्रयासों से सरायकेला में एक बड़ा अस्पताल बन कर डेढ़ वर्षों से तैयार है, लेकिन शायद सरकार उसे शुरू ही नहीं करना चाहती।

इस मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई तथा कहा कि इस से युवाओं, किसानों, मजदूरों, छात्रों तथा आम लोगों को बहुत सुविधा होगी। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, स्थानीय जिला परिषद सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator