सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड की राजनीति में अहम भूमिका निभा चुके पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren अब मिशन बंगाल पर निकलने वाले हैं। वे पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढे : जमशेदपुर में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप: 796 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं का उत्साह देखने लायक
जानकारी के मुताबिक, चम्पाई सोरेन जल्द ही पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे और आगामी दिनों में झाड़ग्राम, पुरुलिया और जंगलमहल क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे।
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें इस चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। हाल ही में रांची एयरपोर्ट पर Amit Shah से मुलाकात के दौरान उन्हें जल्द से जल्द बंगाल चुनाव अभियान में शामिल होने के निर्देश दिए गए।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, झारखंड आंदोलन के समय से ही चम्पाई सोरेन की पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों खासकर झाड़ग्राम, पुरुलिया और जंगलमहल—में मजबूत पकड़ रही है। ऐसे में बीजेपी को उम्मीद है कि उनकी सक्रियता से इन क्षेत्रों में पार्टी को फायदा मिलेगा और वोटरों का रुझान अपने पक्ष में किया जा सकेगा।
गौरतलब है कि इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता के करीब पहुंचने की कोशिश में है और पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरी हुई है। Amit Shah समेत कई वरिष्ठ नेता पहले से ही राज्य में कैंप कर रहे हैं और लगातार चुनावी रणनीति पर काम कर रहे हैं।









