चंडीगढ़ में सीनियर रेजिडेंट समेत 242 पदों पर अवसर

By Riya Kumari

Published :

Follow
चंडीगढ़ में सीनियर रेजिडेंट समेत 242 पदों पर अवसर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चंडीगढ़ (जीएमसीएच चंडीगढ़) ने 242 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े : सहायक अध्यापक की बंपर भर्तियां

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

सीनियर रेजिडेंट, कुल पद : 157

योग्यता : एमडी / एमएस / डीएनबी/एमसीएच /डीएम में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या राज्य मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

वेतनमान : 67,700 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष हो।

सेंट्रल कैजुअल्टी सर्विसेज, पद : 04

रेजिडेंट एनेस्थेटिस्ट, कुल पद : 04

रेजिडेंट पैथोलॉजिस्ट, कुल पद : 02

डेमॉन्स्ट्रेटर, कुल पद: 30

इमरजेंसी मेडिकल ऑफि., पद : 06

मेडिकल ऑफिसर, कुल पद : 07

योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री हो।

वेतनमान: 53,100 से 56,100 रुपये।

जूनियर रेजिडेंट, कुल पद : 32

योग्यता : एमबीबीएस या बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी का पंजीकरण राज्य मेडिकल काउंसिल/मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही एक वर्ष की जूनियर रेजिडेंसी पूरी कर ली है, वे आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।

वेतनमान : 56,100 रुपये ।

आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष हो।

चयनः लिखित परीक्षा, साक्षात्कार। शुल्कः 500 रुपये देय होगा। एससी वर्ग को 250 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट :

https://gmch.gov.in

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---