---Advertisement---

सोना-चांदी के भाव में बदलाव, जानें आज क्या है सोने-चांदी का रेट

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : त्योहार के बाद गोल्ड के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वायदा बाजार में सोना दो हफ्तों में रिकॉर्ड तोड़ महंगा हुआ है। पहली बार ऐसा हुआ है कि वायदा बाजार में गोल्ड के दाम 62 हजार रुपए के पार हो गए हैं। गौरतलब हो कि दो हफ्तों पहले गोल्ड 61,914 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर था। मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो डॉलर इंडेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसका असर विदेशी बाजारों में भी देखने को मिला। जहां गोल्ड की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। कीमतों में बढ़ोतरी की एक और वजह है वह है जियो पॉलिटिकल। इसके कारण भी भारत के वायदा बाजार में रेट बढ़े हैं। इसी के साथ जान लेते हैं न्यूयॉर्क से लेकर नई दिल्ली तक के गोल्ड के दाम।

हमारे देश में वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की कीमत में जोरदार तेजी देखी गई। बीती रात 11 बजकर 05 मिनट पर गोल्ड की कीमतों में 855 रुपए की तेजी आई। जिसके बाद दाम 62,395 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। साथ ही 62,421 रुपए के साथ नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए। कल गोल्ड बाजार में कीमत 61,619 रुपए प्रति दस ग्राम पर ओपन हुई थी।

ना केवल देश में बल्कि सोना ने विदेशों में भी तूफान मचा रखा है। विदेशी बाजारों की बात करें तो गोल्ड के दाम में तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार पर अगर नजर डालें तो गोल्ड वायदा की कीमत में डेढ़ फीसदी यानी 30 डॉलर प्रति ओंस की तेजी आई। दाम 2,063 डॉलर प्रति ओंस पर पहुंच गए हैं। वहीं गोल्ड स्पॉट के दाम 1.41 फीसदी यानी 28.48 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 2,042.61 डॉलर प्रति ओंस पर पहुंच गए। यूरोपीय बाजार में गोल्ड की कीमत 18.12 यूरो प्रति ओंस का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दाम 1,856.80 यूरो प्रति ओंस हो गया हैं। ब्रिटेन में गोल्ड 13.31 पाउंड प्रति ओंस की तेजी के साथ 1,608.14 पाउंड प्रति ओंस बिक रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version