ट्रॉफी जीतने के बाद तिरुपति मंदिर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट-सिद्धार्थ) : आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मैच का अंत काफी रोमांचक तरीके से हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी 2 गेंदों में जीत के जरूरी 10 रनों को बनाते हुए खिताब को 5वीं बार अपने नाम किया. ट्रॉफी को जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 30 मई को चेन्नई के त्यागराय नगर में स्थित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर में ट्रॉफी के साथ पहुंची. यहां पर उन्होंने ट्रॉफी की विशेष पूजा अर्चना की.

चेन्नई सुपर किंग्स जैसे ही 30 मई को खिताब जीतने के बाद चेन्नई पहुंची तो एयरपोर्ट से ही ट्रॉफी को प्रतिष्ठित मंदिर लाया गया. हालांकि इस दौरान चेन्नई टीम का कोई भी खिलाड़ी वहां पर मौजूद नहीं था. ट्रॉफी की विशेष पूजा की फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. इस विशेष पूजा में पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और मौजूदा इंडिया सीमेंट्स के प्रबंध निदेशक एन श्रीनिवासन इस विशेष पूजा में शामिल हुए.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है. दोनों टीमों के नाम पर अब 5-5 बार इस खिताब को जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का क्रेज इस सीजन प्रत्येक शहर में देखने को मिला. जिस भी स्टेडियम में टीम खेलने पहुंची वहां उन्हें होम टीम से अधिक समर्थन मिलते हुए देखने को मिला.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---