Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

छत्तीसगढ़ी कोसरिया पटेल मरार समाज ने सूर्य मंदिर परिसर में माता शाकंभरी जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह का किया आयोजन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
छत्तीसगढ़ी कोसरिया पटेल मरार समाज ने सूर्य मंदिर परिसर में माता शाकंभरी जयंती
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : छत्तीसगढ़ी कोसरिया पटेल मरार समाज के द्वारा सूर्य मंदिर परिसर में माता शाकंभरी जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर और माता शाकंभरी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष नवरतन पटेल ने की, कार्यक्रम का संचालन शत्रुघ्न पटेल ने किया।

यह भी पढ़े : केरला समाजम मॉडल स्कूल में बहुचर्चित बाल उपन्यास पर आधारित “चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री” का नाट्य मंचन किया गया

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहां की किसी भी समाज का विकास तभी संभव है जब समाज में एकजुटता, सुदृढ़ता, विश्वसनीयता और शैक्षणिक माहौल हो, इसलिए समाज के जिम्मेवार पदाधिकारियों हमेशा अपने समाज के लोगो को विश्वास में ले कर चलना चाहिए और हमेशा युवा पीढ़ी के बीच शैक्षणिक माहौल का निर्माण करना चाहिए साथ ही जरूरत है कि समाज नशापान से दूर रहे और अपने आने वाले भविष्य की चिंता करे।

जयंती समारोह में उपस्थित बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं के साथ मेघावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की सफलता में नवरतन पटेल, नरेश पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, शत्रुघ्न पटेल, मदन मोहन पटेल, शंकर पटेल महिला समिति में शकुंतला पटेल, उमा देवी, जानकी पटेल, लक्ष्मी पटेल का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator