Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

रोजो पर्व पर रामपुर में सजी छऊ नृत्य की महफिल, कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
रोजो पर्व पर रामपुर में सजी छऊ नृत्य की महफिल
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / खरसावां: रोजो पर्व के अवसर पर खरसावां प्रखंड के रामपुर गांव में नव युवक छऊ नृत्य पार्टी रामपुर द्वारा भव्य सांस्कृतिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिभंजा पंचायत के मुखिया सिद्धेश्वर जोकों ने फीता काटकर किया।

यह भी पढ़े : चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस अवसर पर मुखिया सिद्धेश्वर जोकों ने कहा कि छऊ खरसावां की जीवन रेखा है और यह यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खरसावां का छऊ नृत्य विभिन्न संस्कृतियों का संगम है, जिसकी पहचान दूर-दूर तक फैली हुई है। इस कला और परंपरा को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य में हमारी पौराणिक परंपराओं और संस्कृति की झलक दिखाई देती है तथा यह समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करता है।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद नव युवा छऊ नृत्य समिति रामपुर एवं छऊ नृत्य दल देहरूडीह के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने रोकती होली, मिसित मिलन, सीता हरण, शबर, अभिमन्यु वध, गणेश वंदना, महिषासुर वध, माया शबरी, रामलीला, शिवरात्रि और शिकारी जैसे नृत्य-नाट्यों का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पूरी रात चले इस सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छऊ प्रेमी उपस्थित रहे और कलाकारों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया सिद्धेश्वर जोकों, बबलू हेम्ब्रम, रविशंकर महतो, सुदीप घोड़ाई, समीर नायक, अरुण महतो, युधिष्ठिर महतो, रायबू सुरेन, विष्णु चांपिया, सुनील बोदरा, चांदनी हेम्ब्रम, बिंदिया हेम्ब्रम, सोनी हेम्ब्रम, सीका गोप, भागीरथी महतो, सूरज महतो, शिवो चांपिया, बांदी तुमली, संजय बोयपाई सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator