Dr Abhishek Child Care

फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे : बिगड़ी हालत

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार के मुंगेर में 12 से ज्यादा बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए. जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया. मामला हवेली खड़गपुर स्थित रमनाकाबाद जवाहर नवोदय के हॉस्टल का है. रविवार साढ़े नौ बजे यहां पढ़ने वाले सभी छात्रों ने डिनर खाया. डिनर में आलू और चने की सब्जी थी. लेकिन उसे खाते ही कुछ बच्चों की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी.

बच्चों को पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं. आनन-फानन में सभी बीमार छात्रों को हवेली खड़गपुर के अस्पताल ले जाया गया. पता चला कि खाना खाने से बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हो गई है. फिलहाल सभी बीमार छात्रों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्कूल वापस भेज दिया गया. वहीं, इस मामले में विद्यालय प्रबंधन कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है.

कुछ दिन पहले बेगूसराय में फूड प्वाइजनिंग की वजह से दो मासूम बच्चे की मौत हो गई थी. मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल पंचायत का था. जानकारी के अनुसार, पकठौल गांव में 11 नवंबर को बीजो तांती के बेटे का मुंडन संस्कार हुआ था. उसी का रात्रि में भोज किया गया और इसी भोज का खाना सत्तो तांती अपने घर भी ले आए. घर में 7 बच्चों ने उस खाने को खाया तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में सभी बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां दो की मौत हो गई.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version