बच्चे बिना बैंक खाते के कर सकेंगे यूपीआइ से पेमेंट्स

By Riya Kumari

Published :

Follow
बच्चे बिना बैंक खाते के कर सकेंगे यूपीआइ से पेमेंट्स

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क :  डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम ने ‘पॉकेट मनी’ नाम से नया फीचर पेश किया है, जिसके जरिए 11 से 17 वर्ष तक के बच्चे और किशोर बिना अपने बैंक खाते के भी यूपीआइ भुगतान कर सकेंगे. यह फीचर एनपीसीआइ के ‘यूपीआइ सर्कल’ सिस्टम पर आधारित है. इसके तहत माता-पिता अपने बैंक खाते से बच्चों को नियंत्रित यूपीआइ एक्सेस दे सकेंगे.

यह भी पढे : राज्य की जेलों में बहाल होंगे 1733 कक्षपाल , योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी 19 जून तक दे सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

बच्चे अपने मोबाइल फोन से सीधे भुगतान कर पाएंगे, जबकि पूरा नियंत्रण अभिभावकों के पास रहेगा. कंपनी के अनुसार यह फीचर बच्चों को डिजिटल पेमेंट और जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार सिखाने के उद्देश्य से लाया गया है. इसके जरिए स्कूल कैंटीन, कैब, मोबाइल रिचार्ज, ऑनलाइन शॉपिंग और फूड डिलीवरी जैसे छोटे खर्च आसानी से किए जा सकेंगे. पेटीएम ने सुरक्षा के लिए खर्च की सीमा और रियल टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं भी जोड़ी हैं.

आत्मनिर्भर बनेंगे बच्चे : कंपनी का कहना है कि यह फीचर बच्चों को कम उम्र से डिजिटल भुगतान और पैसों के प्रबंधन की समझ देगा. छोटे-छोटे खर्चों के लिए बार-बार माता-पिता पर निर्भरता कम होगी और बच्चे जिम्मेदारी के साथ खर्च करना सीख सकेंगे.

पैरेंट्स के पास होगा पूरा कंट्रोल : इस फीचर में माता-पिता ‘प्राइमरी यूजर’ होंगे और उनका बैंक खाता लिंक रहेगा. वे बच्चों के खर्च की सीमा तय कर सकेंगे, हर ट्रांजैक्शन की निगरानी कर पाएंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत यूपीआइ एक्सेस बंद भी कर सकेंगे.

महीने में 15,000 से ज्यादा खर्च नहीं : पेटीएम ने सुरक्षा के लिए खर्च की सीमा तय की है. एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये का भुगतान किया जा सकेगा, जबकि मासिक सीमा 15,000 रुपये होगी. शुरुआती 24 घंटे के लिए भी अलग सुरक्षा लिमिट लागू रहेगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---