समाचार

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति की अध्यक्ष छुटनी महतो ने भोलाडीह में किया गया कंबल भेंट

सोशल संवाद/डेस्क : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति के द्वारा आज पद्म श्री छुटनी महतो के गांव भोलाडीह में ग्रामीणों के बीच  कंबल भेंट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन समिति की अध्यक्ष पद्म छुटनी महतो जी ने उन महिलाओं के बीच कंबल भेंट किया जिन को डायन के संदेह में रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है और जो अपने जीवन में संघर्षरत हैं। अपने संबोधन में छुटनी जी ने कहा कि व्यक्ति का सशक्तिकरण उसके जागरूकता और वैचारिक सबलता पर निर्भर करता है।

उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को  सोच विचार करके खरीदारी करने की सलाह दी। छुटनी जी ने हर पंचायत में जाकर ग्राहक के अधिकार और उनके कर्त्तव्य पर जागरूक करने की बात कही। इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर ,पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख श्रीमती सरिता सिंह , सह प्रमुख श्रीमती सुकृति बनर्जी, महिला आयाम की सक्रिय सदस्या और उद्यमी सोमा बनर्जी जी की उपस्थिति रही।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

11 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago