---Advertisement---

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की प्रमुख कल्याणकारी पहल,1.6 लाख सदस्य होंगे लाभान्वित

By Aditi Pandey

Published :

Follow
CISF Welfare Portal

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क/CISF Welfare Portal: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सदस्यों एवं उनके परिजनों के लिए 1 सितंबर से ऑनलाइन वेलफेयर पोर्टल की शुरुआत हो चुकी है। जिसके माध्यम से ऋण, छात्रवृत्ति, चिकित्सीय उपचार सहित अन्य कल्याणकारी लाभ योजनाएँ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर के चकुलिया में बन रहा है पर्यटक स्थल – इकोलॉजिकल पार्क का अक्टूबर में मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

आपको बता दें कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सदस्यों के लिए ऋण की राशि की सीमा बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है तथा ब्याज दर 6% से घटाकर 3% कर दी गई है। इसके अलावा बल के सदस्यों के बच्चे, जो 80% से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, अब महानिदेशक छात्रवृत्ति के पात्र हो जाएँगे।

ऑनलाइन वेलफेयर पोर्टल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के लिए पारदर्शी और आसानी से सुलभ कल्याण सेवाएँ प्रदान करने में सहायक होगा। उक्त कल्याणकारी लाभ योजनाओं का प्रारंभ श्री राजविंदर सिंह भट्टी, महानिदेशक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा 1 सितंबर 2025 को वर्चुअल सैनिक सम्मेलन के माध्यम से किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version