Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

CJP Protest: पीएम मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती पर FIR, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
CJP Protest: पीएम मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती पर FIR, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित CJP (Cockroach Janta Party) विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में एक युवती के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढे : Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास हुआ परीक्षा सुधार विधेयक, CJP ने उठाए सवाल

क्या है पूरा मामला?

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान युवती का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद एक अधिवक्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर जीरो FIR दर्ज की गई। बाद में मामले को संबंधित पुलिस थाने में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने अभद्र भाषा के इस्तेमाल की आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और कानूनी कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। इस बीच भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी घटना की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator