Don't Click This Category

ओडिशा में भाजपा-BJD कार्यकर्ताओं में झड़प, एक की मौत

सोशल संवाद/डेस्क : ओडिशा के गंजम शहर में भाजपा और बीजू जनता दल (BJD) कार्यकर्ताओं के बीच बुधवार देर रात पोस्टर लगाने को लेकर झड़प हो गई। इस घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई, वहीं 7 लोग घायल हो गए। मारे गए शख्स की पहचान दिलीप कुमार पहाना (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार (16 मई) को बताया कि खालीकोटे के सारनपुर गांव में ये घटना हुई। भाजपा और BJD दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के हाथ में नुकीले हथियार थे। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर खलीकोट विधानसभा सीट के BJD उम्मीदवार और मौजूदा विधायक सूर्यमणि बैद्य के घर के पास खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की।

घटना को लेकर स्टेट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों को इलाके में शांति स्थापित कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि चुनावी हिंसा रोकने के लिए तुरंत अहम फैसले लें। सारनपुर गांव में फिलहाल भारी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद है। ओडिशा के गंजम जिले की खलीकोट विधानसभा सीट SC श्रेणी के अंतर्गत आती है। ये इलाका अस्का लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। यहां 20 मई को वोटिंग होगी।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • राजनीति

भाजपा अपने एलजी के जरिए दिल्ली में बिजली महंगी करने की साजिश रच रही है- दिलीप पांडे

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : आम आदमी पार्टी…

2 hours ago
  • राजनीति

महिलाओं के साथ अपराध करने वालों को संरक्षण देती है भाजपा – कांग्रेस

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : कांग्रेस ने ओडिशा…

2 hours ago
  • समाचार

JSSC CGL परीक्षा के दौरान 5-5 घंटे झारखंड में ठप रहेगी इंटरनेट सेवा, सरकारी आदेश जारी

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित होने वाली…

2 hours ago
  • समाचार

जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल जिला परिवहन पदाधिकारी से मिला, दिया गया ज्ञापन

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष अखिलेश सिंह…

2 hours ago
  • समाचार

टाटा स्टील ने कलिंगानगर में भारत के सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस का उद्घाटन किया

सोशल संवाद / डेस्क : टाटा स्टील ने आज ओडिशा के कलिंगानगर में भारत की…

19 hours ago
  • समाचार

सांसद विद्युत वरण महतो ने अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन सेवा प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया

सोशल संवाद / डेस्क : सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय…

20 hours ago