Advertisement 2

रिम्स में होमगार्ड और जूनियर डॉक्टरों के बीच पूरी रात झड़प, मारपीट में दर्जनों घायल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
रिम्स में होमगार्ड और जूनियर डॉक्टरों के बीच पूरी रात झड़प
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : रांची के रिम्स अस्पताल में मंगलवार की रात जूनियर डॉक्टरों और होमगार्ड जवानों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा डॉक्टर और होमगार्ड घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार रिम्स परिसर में स्थित स्टेडियम में होमगार्ड जवानों के लिए शस्त्रागार बनाया गया है। होमगार्ड जवानों का आरोप है कि स्टेडियम स्थित शस्त्रागार में उनके सभी गन रखे गए हैं। रात करीब 11 बजे होमगार्ड के कुछ जवान अपने बंदूक को लेने के लिए स्टेडियम जा रहे थे। तभी जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद बहस शुरू हो गयी और जूनियर डॉक्टरों ने उन पर हाथ छोड़ दिया। जिसके बाद पूरी रात मारपीट होती रही । मारपीट में कई जवान और जूनियर डॉक्टर गांभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़े : रांची में ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों का बेमियादी हड़ताल शुरू

घटना के बाद पहुंचे डीएसपी जांच शुरू

मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर DSP संजीव बेसरा सहित कई थानों की टीम मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत करवाया। सदर DSP संजीव ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जो भी व्यक्ति इसके लिए दोषी होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

धरने पर बैठ गए होमगार्ड जवान

वहीं होमगार्ड जवानों ने अपनी आपबीती सुनाई और धरने पर बैठ गए हैं। होमगार्ड जवानों ने बताया कि मंगलवार रात 9:30  बजे के करीब मेडिकल के 2 छात्र (युवक और युवती) स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे। सिक्योरिटी में तैनात होमगार्ड के जवानों ने उनसे आईडी कार्ड मांगा। जवानों ने बताया कि रिम्स अधिक्षक का स्पष्ट निर्देश है कि शाम 7:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने देना है। यहीं से विवाद शुरू हुआ और बाद में जमकर मारपीट हुई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version