Dr Abhishek Child Care

नगर निकाय क्षेत्रों में 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जेएनएसी, मानगो व जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अभियान के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। तीनों नगर निकायों में 15-16 सितंबर को वॉलेटियरों का निबंधन होगा। 15 सितंबर को जुगसलाई के शिव घाट की सफाई अभियान, 16 सितंबर को स्वच्छता पर बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता, 17 सितंबर को वीर कुंवर चौक पर सफाई जागरूकता अभियान और मानव शृंखला बनाई जाएगी।

20 सितंबर को सफाई मित्रों के लिए हेल्थ जांच शिविर, 21 सितंबर को स्वच्छता मित्रों व अन्य को आईडी कार्ड, 22 सितंबर को हाइजीन ट्रेनिंग दी जाएगी। मानगो व जेएनएसी में सफाई मित्रों का सम्मान, सफाई जागरूकता के लिए सुवर्णरेखा नदी तट तक सफाई अभियान चलाया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---