स्‍कूल में पीरियड्स की जांच के लिए उतरवाए गए कपड़े:महाराष्‍ट्र के स्‍कूल में 10वीं की बच्चियों से शर्मनाक हरकत, प्रिंसिपल समेत 8 पर केस

By Riya Kumari

Published :

Follow
Maharashtra

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : महाराष्‍ट्र पुलिस ने ठाणे के एक प्राइवेट स्‍कूल के प्रिंसिपल समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि स्‍कूल में कक्षा 5 से 10 तक की बच्चियों के कपड़े उतरवाकर चेकिंग की गई। 9 जुलाई को पेरेंट्स की शिकायत के बाद पुलिस ने स्‍कूल एडमिनिस्‍ट्रेशन के 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े : इंजीनियरिंग के लिए टॉप 5 कॉलेजेस

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

पीरियड्स की चेकिंग के लिए उतरवाए कपड़े

बच्चियों ने अपने पेरेंट्स को बताया कि स्‍कूल के टॉयलेट में खून के धब्‍बे मिले थे। जिसके बाद सभी लड़कियों को कन्‍वेंशन हॉल में बुलाया गया और प्रोजेक्‍टर पर इसकी तस्‍वीरें दिखाई गईं। इसके बाद लड़कियों से पूछा गया कि किस-किस को अभी पीरियड्स हो रहे हैं।

जिन लड़कियों ने ‘हां’ में जवाब द‍िया, उनकी उंगलियों के निशान लिए गए। वहीं, जिन लड़कियों ने ‘न’ में जवाब दिया, उन्‍हें बारी-बारी से टॉयलेट में ले जाकर एक एक के कपड़े उतरवाकर प्राइवेट पार्ट्स की जांच की गई।

पेरेंट्स की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

जब बच्चियों ने ये बात घर जाकर पेरेंट्स को बताई तो पेरेंट्स स्‍कूल के बाहर जमा हो गए और पुलिस के पास जाकर शिकायत की।

मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने स्‍कूल प्रिंसिपल, 4 टीचर्स एक महिला अटेंडेंट और 2 ट्रस्‍टीज को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी पर भारतीय न्‍याय संहिता सेक्‍शन 74, 76 और पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---