सोशल संवाद / जमशेदपुर : आने वाले दिनों में शहर का मौसम एक बार फिर यूटर्न लेगा. दो-तीन दिनों तक गर्मी से शहर के लोग भले परेशान हुए, लेकिन 15 मार्च से उन्हें आंशिक राहत मिलेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 से 18 मार्च तक शहर में हर दिन एक मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं.

यह भी पढे : मोबाइल इंटरनेट पर लग सकता है नया टैक्स, हर GB डेटा पर देना पड़ सकता है अतिरिक्त शुल्क

इतना ही नहीं 15 और 16 मार्च को 30 से 40 किलोमीटर घंटे प्रति की रफ्तार से हवा भी चलेगी. इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस बारिश का असर अधिकतम तापमान पर भी पड़ेगा. दिन का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. वहीं, गुरुवार को दिन का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।









