सोशल संवाद/राँची : झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सूबे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस खुंटी में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान सूबे के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे रात की कनकनी कम होगी।

यह भी पढे : अभी और ठिठुरेगा झारखंड, कोहरा और शीतलहर भी करेगा परेशान
मौसम विभाग ने हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह जिलों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। इसके बाद अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा उलटफेर नहीं होगा।
मौसम विभाग ने हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह जिलों में सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्की धुंध या कोहरा छाने की संभावना जताई है। बाद में आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी तक सूबे में मौसम सूखा ही रहने का अनुमान है।










