Advertisement 2

श्रावणी मेला को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, पर्यटन मंत्री को भेजा देवघर

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: देवघर में राजकीय श्रावणी मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है । इस बार 11 जुलाई से श्रावणी मेले की शुरुआत होगी। मंगलवार को राज्य के पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू देवघर पहुंचे और स्थानीय सर्किट हाउस में देवघर और दुमका जिले के अधिकारियों के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संथाल परगना के आयुक्त लालचंद डांडेल, देवघर, दुमका के डीसी, एसपी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

इस दौरान मंत्री ने देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभागवार किये जाने वाले कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए विभागों द्वारा तैयार कार्य योजना व प्रस्तावित बजट पर चर्चा करते हुए शेष बचे विभागों के अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से देवघर के डीसी विशाल ने मंत्री को विभाग बार हुई तैयारी की जानकारी पर्यटन मंत्री को दी। मंत्री ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश बाबा बैद्यनाथधाम और बासुकीनाथधाम पहुचेंगे।

ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। वहीं विभागों की बिन्दुवार समीक्षा के क्रम में मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं यथा कांवरिया पथ महीन बालू बिछाव, विद्युत व्यवस्था, मेडिकल सुविधा, साफ-सफाई, आवासन, रुटलाइन में पंडाल निर्माण, पेयजल, शौचालय, स्नानगृह, साज-सज्जा कार्य आदि को और भी बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास करें, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा नगरी से एक अच्छी अनुभूति लेकर जाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version