सीएम हेमंत सोरेन की भूमिका संदेहास्पद, समन भेजकर हो पूछताछ – बाबूलाल मरांडी

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: झारखंड शराब घोटाला मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शराब घोटाला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भी भूमिका होने का संदेह व्यक्त किया है। साथ ही सीएम को समन कर मामले में उनका पक्ष जानने की भी बात कही। मरांडी ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को बिना किसी राजनीतिक दबाव के सीएम की भूमिका की निष्पक्ष जांच करने को कहा।

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि झारखंड का शराब घोटाला दिल्ली शराब घोटाले से भी कहीं ज्यादा बड़ा है। इतना बड़ा घोटाला केवल विभागीय अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसी तक सीमित नहीं हो सकता। इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

Sunrise Enclave

मरांडी ने कहा छत्तीसगढ़ की जिन कंपनियों को शराब कारोबार का जिम्मा सौंपा गया, उनसे सीएम हेमंत सोरेन को किन माध्यमों से आर्थिक लाभ पहुंचाया गया है इसकी भी जांच की जाए। ACB मुख्यमंत्री को समन कर उनका पक्ष अवश्य जानें और 100 करोड़ के शराब घोटाले में बगैर किसी राजनीतिक दबाव के हेमंत जी के भूमिका की निष्पक्ष जांच करें।

मालूम हो शराब घोटाला मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें आईएएस विनय चौबे भी शामिल है। मामले में कल बुधवार को ही आईएएस विनय चौबे से पूछताछ के लिए एसीबी को 2 दिनों की रिमांड मिली है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---