सोशल संवाद/डेस्क : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को बिना किसी सुरक्षा काफिले और पूर्व सूचना के रांची शहर का औचक निरीक्षण कर प्रशासन को चौंका दिया। मुख्यमंत्री ने शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत खुद देखी और आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नज़दीक से समझा।

ये भी पढे : नितिन नबीन को BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था, पैदल यात्रियों के लिए सुविधाएं, साफ़-सफाई की स्थिति, सार्वजनिक स्थलों की हालत और नागरिक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि शहरवासियों के आवागमन और Ease of Living को बेहतर बनाने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जाएं।










