CM रेखा गुप्ता ने लालकिला ब्लास्ट पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की, कहा- हर परिवार के साथ सरकार

By Riya Kumari

Published :

Follow
लालकिला

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : लालकिला क्षेत्र में हुए भयानक विस्फोट से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री के अनुसार किसी भी व्यक्ति का यूं असमय चले जाना परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है, जिसे कोई भी भर नहीं सकता। दिल्ली सरकार इस कठिन घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

यह भी पढे : सदर बाजार व्यापारियों ने लाल किला ब्लास्ट पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, कहा- आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ हैं

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

मुख्यमंत्री ने विस्फोट में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि घायलों को समुचित उपचार और वित्तीय सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी पीड़ित व्यक्ति इलाज के अभाव में पीड़ा न सहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्फोट में अस्थायी रूप से अशक्त हुए पीड़ित को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 2 लाख रुपये और साधारण घायल हुए व्यक्ति को 20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लालकिला क्षेत्र में हुआ यह हादसा न केवल प्रभावित परिवारों के लिए, बल्कि पूरी दिल्ली के लिए एक गहरा आघात है। उन्होंने कहा कि हम सभी दिल्लीवासी इस दुख की घड़ी में एकजुट हैं। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी परिवार को अकेला महसूस न हो। मुख्यमंत्री के अनुसार संबंधित विभाग को निर्देश दिया है कि राहत वितरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को सहायता राशि प्राप्त करने में कोई विलंब न हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---