---Advertisement---

जमशेदपुर में सिक्का प्रदर्शनी: इतिहास से रूबरू होने का सुनहरा अवसर

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिक्का म्यूजियम, स्ट्रेट माइल रोड, साकची में इन दिनों एक खास सिक्का प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासियों और छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है। यह प्रदर्शनी 16, 17 और 18 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है, जहां दर्शक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक इसका अवलोकन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए मात्र ₹10 की सहयोग राशि रखी गई है।

यह भी पढे : खेल के माध्यम से बालक–बालिका समानता का संदेश देगा ‘मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026’

इस प्रदर्शनी में मुगल काल, गुप्त काल, प्राचीन छेद वाले सिक्के, टाटा स्टील के ऐतिहासिक सिक्के और मेडल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और छात्रों को सिक्कों एवं नोट संग्रह (Numismatics) के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेम पीयूष, प्रीतम बासु, मोहिंदर सिंह भूई, राजेंद्र सिंह सहित कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कोलकाता से विशेष आमंत्रण पर आए रवि शंकर की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।

कॉइन कलेक्टर्स क्लब के जनरल सेक्रेटरी प्रेम पीयूष कुमार ने बताया कि रविवार 18 जनवरी को प्रदर्शनी का अंतिम दिन है और भारी भीड़ की संभावना है। उन्होंने जमशेदपुर व आसपास के लोगों से इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी को देखने की अपील की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---