---Advertisement---

Jharkhand के इन जिलों में शीतलहरी की चेतावनी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Cold wave warning in Jharkhand

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: Jharkhand में सर्दी चरम पर पहुंच गई है। कई जिलों में शीतलहर चल रही है। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम दर्ज किया जा रहा है। आज सुबह 10 बजे राज्‍य का गुमला सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया। यहां का न्‍यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 जनवरी को नमो पतंग उत्सव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले अगले 3 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की गिरावट हो सकती है। अगले 2 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो जिले में कहीं-कहीं शीतलहर का प्रभाव दिखेगा।

इसका रखें ख्‍याल

मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---