---Advertisement---

17 शहरों में ठंड का कहर, कोहरे के साथ बढ़ी शर्दी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  ठंड का कहर हर रोज बढ़ते जा रहे है. कुछ शहरो में तो  ठंड के कारण घर से निकलना आफत हो गया है. इसी के साथ आपको बता दे की पटना  सहित 23 शहरों के अधिकतम तापमान में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। पटना समेत 14 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि जबकि 17 शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ठंडा शहर 7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस कैमूर में रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़े : RJD के सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी लड़ेंगी चुनाव?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इस कारण लोगों को अभी की तरह ही ठंड का एहसास होगा, लेकिन शाम और सुबह के समय अधिक ठंड का एहसास होगा। पटना का अधिकतम तापमान गिरा और न्यूनतम तापमान बढ़ा गुरुवार को पटना के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम में वृद्धि दर्ज की गई। 

पटना के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री का वृद्धि और अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 11.4 और अधिकतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने और पछुआ हवा चलने से आम दिनों के मुकाबले गुरुवार को दिन में भी कनकनी का एहसास हो रहा था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---