सोशल संवाद /डेस्क : जमशेदपुर: इंडियन सुपर लीग (ISL) को बड़ा झटका लगा है। जमशेदपुर एफसी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 2026-27 सीजन में हिस्सा नहीं लेगी। क्लब ने नए क्लब-आधारित मॉडल के तहत निर्धारित ₹55 लाख की भागीदारी फीस जमा नहीं की और संचालन बंद करने का फैसला किया।

जमशेदपुर एफसी, जिसने 2021-22 ISL शील्ड अपने नाम की थी और हाल ही में सुपर कप में शानदार प्रदर्शन किया था, उसके इस फैसले से भारतीय फुटबॉल जगत में निराशा की लहर है। क्लब के हटने के बाद इंटर काशी ने भागीदारी शुल्क जमा कर आगामी सीजन में अपनी जगह पक्की कर ली है।
फुटबॉल विशेषज्ञों का मानना है कि जमशेदपुर एफसी के बाहर होने से ISL की प्रतिस्पर्धा और लीग की संरचना पर असर पड़ सकता है। हालांकि क्लब ने अपने फैसले के पीछे विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किए हैं।









