Dr Abhishek Child Care

सड़क हादसे में मौत पर अब ₹4 लाख मिलेगा मुआवजा

By Riya Kumari

Published :

Follow
सड़क हादसे में मौत पर अब ₹4 लाख मिलेगा मुआवजा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड में सड़क हादसे में मौत पर आश्रित को चार लाख रुपए मुआवजा मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। अभी सड़क हादसे में मौत पर मृतक के आश्रित को एक लाख रुपए का मुआवजा दिया जाता है।

यह भी पढे : जेटेट नियमावली मंजूर; पर भोजपुरी, मगही, अंगिका क्षेत्रीय भाषा में नहीं

सरकार ने आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया को सरल बनाने का भी फैसला लिया है। इसके लिए मृतक के आश्रित को उनके गृह जिले की डीसी द्वारा घटना का सत्यापन कराने के बाद राशि दी जाएगी। सरकार ने युवाओं को आपदा प्रबंधन से जोड़ने के लिए युवा आपदा मित्र योजना को और प्रभावी करने का फैसला लिया है। इससे युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगारोन्मुखी अवसर और समाज सेवा का मंच मिलेगा।

युवा आपदा मित्र योजना से जुड़े स्वयंसेवकों का डेटाबेस बनेगा

राज्य के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में युवा आपदा मित्र योजना चल रही है। इससे जुड़े स्वयंसेवकों का अब डेटाबेस तैयार होगा। उसे इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे जरूरत के समय आसानी से इनकी सेवा ली जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए एसओपी बनाने और इन्हें भत्ता देने का प्रस्ताव बनाने का भी निर्देश दिया। सरकार का मानना है कि भत्ता देने से ये और तत्परता से काम कर सकेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator