राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हुआ प्रतियोगिताओ का आयोजन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हुआ प्रतियोगिताओ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया । विद्यार्थियों के मध्य मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओ का आयोजन हुआ। । कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन के पश्चात हुआ । बी.एड तथा डी.एल . एड के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । यह कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम खोजों को प्रोत्साहित करने तथा छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े : 2026 से CBSE की बोर्ड परीक्षाएँ साल में 2 बार होंगी; जाने नई पॉलिसी

Sunrise Enclave

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आशीष कुमार पांडा(वैज्ञानिक एन एम.एल) उपस्थित थे। इन्होंने अपने संभाषण में विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान और तकनीक की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भारत बहुत तेजी के साथ विकसित भारत बन रहा है । सूचना और प्रौद्योगिकी का विकास एक नये भारत का निर्माण करेगा।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ शिवानंद सिंह ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं को समझने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है । 

इस कार्यक्रम में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो, प्रबंधन की सदस्या मौमिता महतो, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस.एन सिंह, श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय सिंह, एकेडमिक डायरेक्टर दिलीप महतो, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या रचना रश्मि और सभी शिक्षक वृंद उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट