Dr Abhishek Child Care

हनी सिंह के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की शिकायत दर्ज

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में विवेक रमन के एक व्यक्ति ने सिंगर और रैपर हनी सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। विवेक ने हनी सिंह पर किडनैपिंग और मार-पीट का मामला दर्ज कराया है। ये मामला पैसे की लेन-देन से संबंधित है।

कहा जा रहा है कि विवेक ने फेस्टिवीना नाम से एक इवेंट रखा था। हनी सिंह इसमें परफॉर्म करने वाले थे। बाद में पैसों की गड़बड़ी के चलते विवेक ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया। विवेक का आरोप है कि इसके बाद हनी और उनके साथियों ने उन्हें किडनैप किया और मारपीट की।

विवेक रमन ने आरोप लगाया है कि हनी और उनके लोगों ने मुंबई के सहार में स्थित होटल में बंदी बनाकर रखा जहां उनके साथ मारपीट की गई। विवेक ने इन सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। अभी इस पूरे मामले में हनी सिंह का रिएक्शन आना बाकी है।

शाल‍िनी ने हनी पर शारीरिक और मानसिक ह‍िंसा का आरोप लगाया था। शालिनी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि हनी इंटरनेशनल टूर पर जाने के बहाने दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाते हैं। उन्होंने हनी से तलाक के एवज में 10 करोड़ रुपए मांगे थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator