---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार की नीतियों पर बढ़ा विश्वास, पार्षदों ने पार्टी लाइन से हटकर भाजपा के लिए  वोटिंग की : सत्या शर्मा

By Riya Kumari

Published :

Follow
भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार की नीतियों पर बढ़ा विश्वास, पार्षदों ने पार्टी लाइन से हटकर भाजपा के लिए  वोटिंग की : सत्या शर्मा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने वार्ड समिति चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की उल्लेखनीय सफलता पर सभी विजयी पार्षदोंको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 12 में से 10 वार्ड समितियों में भाजपा की जीत यह स्पष्ट संकेत है कि निगम के जनप्रतिनिधियों का विश्वास भाजपा की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों में लगातार मजबूत हुआ है।

यह भी पढे : चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, झारखंड हाईकोर्ट के फैसले में दखल से इनकार

सत्या शर्मा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है तथा निगम की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनी है। यही कारण है कि वार्ड समिति चुनावों में पार्षदों ने विकास और जनहित को प्राथमिकता देते हुए भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया।पार्षदों ने दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर दिल्ली के विकास और निगम के हित में मतदान किया, जो यह दर्शाता है कि भाजपा की कार्यशैली और नेतृत्व पर उनका भरोसा बढ़ा है।

स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा न का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम, वित्तीय सुदृढ़ीकरण, आधारभूत ढांचे के विकास तथा नागरिक सेवाओं में सुधार जैसे क्षेत्रों में निगम लगातार प्रभावी कार्य कर रहा है। सत्या शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित वार्ड समिति अध्यक्षों, उपाध्यक्षों  एवं स्थायी समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे जनहित को प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट