Advertisement 2

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर भड़कीं कांग्रेस नेत्री नाज़िया दानिश, बोलीं : “महंगाई ने जनता की तोड़ दी कमर”

By Riya Kumari

Published :

Follow
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर भड़कीं कांग्रेस नेत्री नाज़िया दानिश, बोलीं — “महंगाई ने जनता की तोड़ दी कमर”
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : देशभर में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आम जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। 23 मई 2026 को सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद कांग्रेस नेत्री नाज़िया दानिश ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

ये भी पढ़े : मुखमेलपुर का पार्क सिर्फ हरित क्षेत्र नहीं, सकारात्मक जीवनशैली का केंद्र बनेगा: सीएम रेखा गुप्ता

नाज़िया दानिश ने कहा कि आज देश का आम नागरिक पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से परेशान है। ऐसे समय में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतें बढ़ने का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ता है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ता है, जिसका असर खाद्य पदार्थों समेत हर जरूरी सामान की कीमतों पर दिखाई देता है। इससे गरीब, मध्यम वर्ग, मजदूर, किसान और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि सरकार को जनता की परेशानियों को समझते हुए पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेना चाहिए और आम लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है और अब जनता जवाब मांग रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version